बीईएल कोटद्वार इकाई में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कर्मचारी संगठन ने कोटद्वार बीईलए इकाई में कर्मचारी व अधिकरियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी को ज्ञापन दिया।
विधानसभा अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष निर्मल कुमार नवानी ने बताया कि बीईएल इकाई भारतीय सेवाओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स के अत्यंत उन्नत एवं महत्वपूर्ण उत्पाद बनाती है। वर्ष 1986 में कोटद्वार में बीईएल की इकाई स्थापित की गई थी। वर्ष 1991 के बाद यहां गैर कार्यपालकों की आखिरी भर्ती हुई थी। अब अधिकांश लोग सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया नहीं की जा रही है। कहा कि इस समस्या से राज्य सरकार को केंद्र सरकार को अवगत करवाना चाहिए। कहा कि संगठन की ओर से गत वर्ष स्थानीय बेरोजगार शिक्षत युवाओं को संस्थान में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप एवं वेंडर में वरीयता प्रदान करने के संबंध में भी मांग उठाई गई थी। लेकिन अब तक सरकार ने इस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया। कहा कि युवाओं के हित को देखते हुए सरकार को जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *