पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस ने पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गुरुवार को युकां प्रदेश उपाध्यक्ष और उत्तराखंड स्पोर्ट्स सेल के प्रभारी करन सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लगातार भर्ती परीक्षाओं में धांधली होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। कहा युवा नौकरी के सपने लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उनके सपनों को इस तरह चकनाचूर किया जा रहा है। कभी परीक्षा के चंद घंटे तो कभी तीन से चार दिन बाद पेपर लीक होने का मामला सामने आता हैं। करन ने कहा अगर सरकार ने शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो संगठन प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *