यूकेडी नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

Spread the love

देहरादून। उतराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला ने शनिवार को केंद्रीय कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता शासन प्रशासन पर जनता के मुद्दों को गंभीरता से लेकर समाधान की ओर लेकर ले जाने की सलाह दी है। उन्होंने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए मुकदमे को वापस लेने और ऐसा न करने पर जनांदोलन की चेतावनी दी है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उनके नेतृत्व में निजी स्कूलों में अवैध रूप से हो रही शुल्क वृद्धि, शिक्षा के अधिकार में अपात्रों का चयन कर असहाय परिवारों को वंचित रखने तथा निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन ना देने को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा गया, जिसकी सूचना पूर्व में जिलाधिकारी कार्यालय को दे दी गयी थी, लेकिन ज्ञापन सौंपने के दो दिन बाद जिस प्रकार से उक्रांद कार्यकर्ताओं के खिलाफ गैर संवैधानिक प्रकार से मुकदमे दर्ज किये गए, यह सत्तासीन दल द्वारा पोषित शिक्षा माफियाओं की बौखलाहट को साफ दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में जिस प्रकार नौकरशाह जनता की आवाज को ना सुनकर केवल सत्तासीन पार्टी के बनकर रह गए हैं, यह आम जन मानस के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। इस अवसर पर महानगर महामंत्री निशिथ मनराल, संगठन मंत्री कपिल कुमार, गिरीश कोठरी, भोला चमोली, गजेंद्र नेगी, राम भट्ट, संतोष नौटियाल, किशोर बहुगुणा, मनोज भट्ट,कामना बिजल्वाण, प्रेम पडियार, दिनेश पंत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *