जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल क्षत्रिय समिति ने उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव खत्म करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के बनाए गए नियम-2026 का विरोध किया है। कहा कि इस नियम को तुरंत वापस लिया जाना जरूरी है। कहा कि यूजीसी लागू होने से सामान्य वर्ग के छात्रों में भय बना हुआ है।
समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि इस नए नियम के लागू होने से सामान्य वर्ग के छात्र विवि में प्रवेश लेने में संकोच करेंगे। कहा कि यह नियम केवल सामान्य वर्ग के छात्रों के ही विरुद्ध कार्रवाई करेगा। साथ ही इस नियम के लागू होने से सामान्य वर्ग के छात्रों को झूठे केस में फंसाए जाने की भी पूरी आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस नए नियम को शीघ्र वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सभापति जगदीश सिंह बिष्ट, मंत्री मोहन सिंह रावत आदि शामिल रहे।