जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता नेगी ने पंचायत चुनाव के तहत चैधार सीट पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रजनी रावत के समर्थन में सतपुली में जनसंपर्क कर उन्हें वोट देने की अपील की। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। जिसके चलते प्रदेश में लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुले हैं।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता नेगी का सतपुली पहुंचने पर मंडल की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कहा कि प्रदेश में महिलाओं को कई सम्मानों से नवाजा गया है। लगातार महिलाओं की बदौलत भाजपा दुबारा सत्ता में काबिज हुई है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार मंजू रावत, मंडल की अध्यक्ष रेनू घिल्डियाल, महामंत्री मालती जुयाल, सोशल मीडिया प्रभारी जिला गंगा खंडवाला, मंडल अध्यक्ष एकेश्वश्वर राकेश नैथानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपुली बृजमोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।