भर्ती घोटाले व अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड क्रांति दल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड व भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। यूकेडी ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द ही अंकिता भंडारी हत्याकांड व भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई है।
सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान यूकेडी के पदाधिकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक व न्यायिक संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से जांच करवाते हुए अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। कहा कि प्रदेश में लगातार भर्ती घोटाले सामने आ रहे है। देहरादून में अपने लिए न्याय मांग रहे युवाओं को लाठीचार्ज किया जा रहा है। कहा कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच करवाते हुए भर्ती घोटालें में शामिल अधिकारियों, राजनेताओं व बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, केंद्रीय महामंत्री सुरेश चंद्र जुयाल, सहप्रभारी सुधीर रावत, अनिल तिवारी, राहुल ध्यानी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *