बैकुंठ मेले के आयोजन की अनुमति व सहयोग देने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : पौराणिक, धार्मिक व ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला व विकास प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर श्रीनगर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी पौड़ी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेले का आयोजन कराए जाने की अनुमति व सहयोग देने की मांग की।
नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कहा कि बैकुंठ मेला श्रीनगर की पहचान रहा है। यह मेला धार्मिक ही नहीं गढ़वाल की आर्थिकी की रीढ़ भी माना जाता रहा है। वहीं मेला मनोरंजन, खेलकूद व युवाओं को बड़ा मंच देने में भी सफल रहा है। विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण यह मेला भव्य रुप से आयोजित नहीं हो पाया था। इस वर्ष मेला भव्य रुप में हो ताकि लोग कोरोना की दहशत को भूल कुछ पल के लिये मुस्करा सकें। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। जिसके क्रम में लगातार शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व जिलाधिकारी पौड़ी, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन सहित सभी उच्च अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता एवं पत्राचार के बाद भी सकारात्मक सहयोग ना मिलने के बाद गुरूवार को बैकुंठ चतुर्दशी मेला आयोजन के संदर्भ में नगर पालिका सभागार में सभासदों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ आवश्यक बैठक कर मेले के आयोजन के संदर्भ में चर्चा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *