सरकार से विभागों के एकीकरण खत्म करने की मांग की

Spread the love

चम्पावत। फेडरेशन अफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने विभागों के एकीकरण को खत्म करने की मांग की है। संगठन की बैठक में कर्मचारियों ने कई समस्याओं पर चर्चा की। सोमवार को शिक्षा भवन सभागार में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने इंदु कुमार पांडेय कमेटी की रिपोर्ट में जारी किए गए कर्मचारी विरोधी सिफारिशों को लागू नहीं करने को कहा। संगठन ने कनिष्ठ सहायक की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने व इस पद पर नियुक्त कर्मियों को लेबल पांच का वेतन देने की मांग की। संगठन ने विभिन्न विभागों के एकीकरण को खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, कार्मिकों के उत्पीड़न पर रोक लगाने और गोल्डन कार्ड की खामी दूर करने की मांग की। बैठक में महामंत्री जीवन ओली, नगेंद्र कुमार जोशी, प्रकाश तड़ागी, मिंटू सिंह राणा, संजय कुमार, विनोद कुमार, संजीव राणा, भैरव भट्ट, राघवेंद्र यादव, दिनेश गोस्वामी, हिम्मत सिंह, शिवेंद्र चौधरी, महेंद्र नाथ, प्रभाकर दीक्षित, मुकेश जोशी, त्रिभुवन सिंह, महेश सिंह, जगदीश तिवारी, आनंद सिंह, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र देव, राजेंद्र भट्ट, खीम सिंह, रमेश बोहरा, नंदन सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *