खाली सीटों पर जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र नेताओं ने विवि प्रशासन से स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर खाली सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण(डीएसडब्लू) प्रो. एमएस नेगी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उक्त मांगों पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की है। छात्र संघ उपाध्यक्ष रोबिन सिंह असवाल, वीरेंद्र वर्मा, तुषार नेगी, रितिक नेगी, समरवीर रावत, उदित शर्मा ने ज्ञापन में सभी छात्रों को नई शिक्षा नीति के तहत चलने वाले पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देन के लिए वर्कशॉप आयोजित कराए जाने, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाओं एवं प्रैक्टिकल के सुचारू संचालन कराए जाने व सत्र 2019-20 एवं 2020-21 के एनएसएस बी व सी प्रमाण पत्र शीघ्र स्वयं सेवियों को वितरित किए जाने की मांग की। (एजेन्सी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *