गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्री राधाकृष्ण बद्री गौ धाम निलाडा से कलश यात्रा ज्वाल्पा देवी मंदिर होते हुए पौड़ी पहुंची। यहां श्री राधाकृष्ण बद्री गौ संवद्र्धन एवं ग्राम्य विकास संस्थान ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। संस्थान से जुडे़ पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने निलाडा से ज्वाल्पा देवी और इसके बाद पौड़ी लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पैदल कलश यात्रा निकाली। पौड़ी पहुंचने पर संस्थान ने एक ज्ञापन भी एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग उठाई गई। इसके बाद कलश यात्रा वापस निलाडा के लिए रवाना हुई। संस्थान के कोषाध्यक्ष उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि कल से निलाडा गौ धाम में श्रीमद्भागवत का शुभारंभ किया जाएगा। कथा श्रवण के लिए आस-पास के गांवों के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कलश यात्रा में कथावाचक पंडित दुर्गेश चमोली, सचिव कल्याण सिंह रावत, विहिप जिला महामंत्री मातंग मलासी, बलवीर रावत, मदन सिंह सहित पातल, पणिया, गिंठाली, तोली, निलाडा की महिला मंगल दलों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *