निराश्रित गौवंशों को कांजी हाउस में रखने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विश्व हिंदू परिषद गौ सेवा प्रमुख ने शहर में घूम रहे निराश्रित गौवंश को नगर पालिका द्वारा बनाए गए कांजी हाउस में रखने की मांग की है। गौ सेवा प्रमुख ने कहा कि नगर पालिका ने कांजी हाउस का निर्माण तो करा दिया, लेकिन उसमें निराश्रित पशुओं को अभी तक नहीं रखा गया है। जिस कारण निराश्रित पशु शहर में घूम रहे है। कहा कि अगर नगर पालिका निराश्रित गौवंशों की उचित व्यवस्था नहीं कर पा रही है तो उनकी संस्था को अधिक से अधिक चारागाह की भूमि की व्यवस्था की जाए। जिससे वह निराश्रित गौवंश की सेवा कर सके।
शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद गौ सेवा प्रमुख उत्तम सिंह नेगी ने जिलाधिकारी पौड़ी से मुलाकात की। इस दौरान गौ सेवा प्रमुख ने जिलाधिकारी को बताया कि पौड़ी नगर पालिका द्वारा शहर में कांजी हाउस का निर्माण करवाया गया है लेकिन अभी तक नगर पालिका द्वारा शहर में घूम रहे निराश्रित गौवंशों को कांजी हाउस में नहीं रखा गया है। जिससे बाजारों में घूम रहे निराश्रित गौवंशो के चलते यातायात बाधित होने से अव्यवस्था फैली रहती है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था श्रीराधाकृष्ण बद्री गौ संवर्धन एवं ग्राम्य विकास संस्थान पिछले 13 सालों से नि:स्वार्थ भाव से निराश्रित गौवंशो की सेवा कर रहा है लेकिन संस्था के पास उचित भूमि व चारागाह नहीं होने के चलते अधिक गौवंशो का पालन नहीं कर पा रहे है। उन्होंने डीएम से पौड़ी शहर में घूम रहे निराश्रित गौ वंश को तत्काल नगर पालिका द्वारा निर्मित कांजी हाउस में रखने या निराश्रित गौवंशो की सेवा करने के लिए उनकी संस्था को चारे व अधिक से अधिक चारागाह वाली भूमि की व्यवस्था करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *