भल्लेगांव में मिनी सचिवालय खोलने की मांग की

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : भल्लेगांव से सदस्य क्षेत्र पंचायत सुमन भट्ट ने भल्लेगांव क्षेत्र में ग्राम पंचायत सचिवालय (मिनी सचिवालय) खोलने की मांग की है। इस संदर्भ में उन्होंने बीडीओ देवप्रयाग के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रस्ताव भी भेजा है। उन्होंने बताया कि टिहरी जिले के विभिन्न विकासखंडों में दीनदयाल उपाध्याय मिनी सचिवालय कार्यालय खोले जा रहे हैं। जिसमें प्रधान, क्षेत्र पंचायत, पंचायत सचिव अधिकारियों सहित क्षेत्र की जनता के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही मिनी सचिवालय में कंप्यूटर रूम और शौचालय की भी व्यवस्था होगी। कहा कि यहां क्षेत्र के ग्रामीण परिवार रजिस्टर की नकल, स्थाई निवास, जाति प्रमाणपत्र, खतौनी की नकल की सुविधा सहित अपनी समस्याएं भी दर्ज करा सकते है। कहा यदि भल्लेगांव में मिनी सचिवालय खोला जाता है तो क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *