समस्याओं के निराकरण किये जाने की मांग की

Spread the love

 

चमोली। उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण मजदूर संघ, आशा स्वास्थ्य संगठन की बैठक में मजदूर एवं आशा कार्यकत्रियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन से जुड़े वक्ताओं ने समस्याओं के निराकरण किये जाने की मांग की गई। मंगलवार को संघ के संरक्षक महंत भैरव गिरी की अध्यक्षता में थराली के एक लज में बैठक का आयोजित किया गया। बैठक में थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ ब्लाकों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूर, आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं पर चर्चा कर समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने की बात कही गई। साथ ही एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की गई। महंत भैरव गिरी ने कहा कि सरकार के द्वारा श्रमिकों को दिए जाने वाली लाभकारी योजना व अधिकार श्रमिकों तक सुगमता से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जिनका उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा हैं। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष डा़ सुधीर नेगी ने कहा कि आज मनरेगा श्रमिकों को 90 दिनों का रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण उनका श्रमिक कार्ड नहीं बन पा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में ग्राम प्रधानों ने अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर प्रवासियों के लिए जो काम किया वह सराहनीय रहा। लेकिन सरकार के द्वारा प्रधानों को इसका उचित सम्मान तक नहीं दिया गया। उन्होंने मनरेगा के तहत कुशल मजदूरों एवं सामाग्री अंश का समय से भुगतान नहीं होने पर भी रोष जताया।
बैठक में पिंडर घाटी के तीनों विकासखंडों की एक इकाई गठित की गई। जिसके तहत गंगा सिंह बिष्ट को संरक्षक बनाते हुए इकाई के विस्तार का उन्हें अधिकार दिया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला संगठन मंत्री प्रेम चंद्र पुरोहित, जिला कोषाध्यक्ष दिवान सिंह पिमोली, देवाल के प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, भवानी दत्त जोशी, थराली ब्लाक अध्यक्ष नवीन सिंह राता, आशा संगठन की अध्यक्षा देवेश्वरी देवी, मुन्नी चंदोला, आशा देवी, नरेंद्र रावत, ब्रह्मा नंद, नारायण सती, मनोज कुमार, सुरेंद्र बिष्ट, अनीता देवी व जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र धनेत्रा आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन जिला मंत्री हर्षपाल सिंह रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *