समस्याओं का निराकरण करने की मांग उठाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति द्वारा जिले के नए जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान से मुलाकात कर शहर की समस्याएं बताई गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में कई समस्याएं बनी हुई है लेकिन लंबे समय से इन समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने डीएम से जल्द ही शहर की समस्याओं को हल करने की मांग उठाई।
जिलाधिकारी से मुलाकात करते हुए नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, सचिव गबर सिंह नेगी ने कहा कि शहर में पार्किंग सुविधा नहीं होने से शहरवासियों के साथ ही शहर में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि पार्किंग समस्या के चलते शहर में पर्यटक भी कम आते हैं। उन्होंने डीएम से बस स्टेशन पर संचालित पार्किंग को रनिंग पेड पर चलाने की मांग की। इसके साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने शहर की ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने, रांसी मैदान के पास बन रहे पर्यटक आवास गृह का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने, कंडोलिया रोड पर संचालित जिला पुस्तकालय को पुराने डीएम कार्यालय में शिफ्ट करने, साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की मांग उठाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *