विधायक को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की

Spread the love

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बहराबाद स्थित राधिका एनक्लेव और ग्राम गोकुलवाला में स्थानीय निवासियों ने विधायक रवि बहादुर को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान राधिका एनक्लेव में लोगों ने विधायक को बताया कि कलोनी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे है। जिसमे 150 परिवार निवास करते हैं। कलोनी में आवाजाही के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग में सर्विस लेन नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार टोल प्लाजा और संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी सर्विस लेन के लिए अवगत कराया गया। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। हर बार अधिकारी आश्वासन देकर टाल देते हैं। इसके साथ ही कलोनी में इंटरलकिंग टाइल्स सड़क निर्माण, नाली निर्माण और शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य भी होना है। ग्राम गोकुलधाम के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कब्रिस्तान की दीवार, हैडपंप, बनवाला से गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण होना है। सड़क नहीं होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि नेशनल हाईवे पर सर्विस लेन के लिए अधिकारियों से वार्ता कर समस्याआ का समाधान कराया जाएगा। विधायक की अगली किस्त आने पर विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। क्षेत्र में हैंडपंप लगाने और सड़क निर्माण कार्य जारी हैं। इस अवसर पर राजकुमार राघव, रवि चंदेला, वीर सिंह, निर्दोष त्यागी, नीरज चौहान, अजमोद मोदी, प्रमोद शर्मा, विकास राणा, जोगेंद्र, कमल सैनी, अरविंद, अनुज पांडे, अंकित पंवार, नेत्रपाल सिंह, सावेज, रिजवान प्रधान, दिलशाद, साजिद, मोबिन, जुबेर, कादिर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *