परीक्षा तिथि प्रमोट करने की मांग की

Spread the love

बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्नातक व स्नातकोत्तर की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा की तिथि प्रमोट किए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग न मानी तो आंदोलन किया जाएगा। अभाविप के जिला संयोजक व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने प्रभारी प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजकर कहा है कि कुमाउं विश्वविद्यालय ने कोविड महामारी को देखते हुए द्वितीय व चतुर्थ सेमस्टर को प्रमोट करने का फैसला लिया है। कहा कि कोविड के कारण अभी शिक्षण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। कहा कि स्नातक में अधिकांश परीक्षार्थी अब तक वैक्सीनेशन नहीं करवा पाए है। ऐसे में तीसरी लहर की संभावना में इनके प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने शीघ्र द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा को प्रमोट किए जाने की मांग की है। साथ ही मांग न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर संगठन के अन्य छात्र भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *