महंगाई को लेकर मजदूरों संघ का प्रदर्शन

Spread the love

बागेश्वर। भारतीय मजदूर संघ ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की। कहा कि कंपनियों की साठ-गांठ से ईंधन में बढ़ोतरी हुई है। खाद्य तेल, तिलहन, दलहन, प्याज, आलू सभी महंगे हो गए हैं। इससे मजदूरों को रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। मजदूर संघ के लोग गुरुवार को कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि महंगाई को रोकने के लिए उत्पादनकर्ता को प्रत्येक वस्तु की लागत मूल्य की घोषणा को अनिवार्य करने को कानून बनाया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों के प्रतिदिन कीमत निर्धारण पद्धति को खत्म किया जाए। जीएसटी दायरे से हटाया जाए। धातुओं और अन्य वस्तुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी पर लगाम लगे। उन्होंने कहा कि बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। खाद्य तेलों, दालों का उत्पादन बढ़ाया जाए और मूल्य नियंत्रित किया जाए। सार्वजनिक क्षेत्रों और निजी क्षेत्रों के श्रमिक, कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाना चाहिए। इस मौके पर गणेश बोरा, शिव चरण सिंह बिष्ट, विशन दत्त भट्ट, देवकी बोरा, नीमा गोस्वामी, कमला देवी, रेखा देवी, प्रेमा पांडे, हंसी देवी, प्रभा देवी, लीला देवी, मुन्नी देवी, कमला देवी, हीरा देवी, रेखा देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *