जिला जेल के विरोध में किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन

Spread the love

चम्पावत। छमनियां चौड़ में जिला जेल बनाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। खैसकांडे के ग्रामीणों ने जिला जेल के विरोध में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द प्रशासन ने अपना फैसला नहीं बदला तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुधवार को सुंई खैसकांडे गांव के लोगों ने अर्धनग्न होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने जेल के विरोध में नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने बीते दिनों छमनियां में जिला जेल के लिए जमीन की तलाश की है। उन्होंने कहा कि जहां पर प्रशासन ने जमीन देखी है। वहां पर गोचर पनघट है। ग्रामीणों ने कहा कि चम्पावत जिले की जेल जिला मुख्यालय में बननी चाहिए। लोगों ने कहा कि शासन-प्रशासन को अगर छमनियां में विकास करना है तो षि विज्ञान केंद्र को महाविद्यालय का दर्जा, राजकीय पलीटेक्निक के पास इंजीनियरिंग कलेज, पैराग्लाइडिंग का हब को विकसित करे न कि जेल को। इधर ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया कि अगर छमनियां में प्रशासन ने जबरन जिला जेल बनाने की कवायद करता है तो समस्त क्षेत्रवासियों के साथ ग्रामीण और जनप्रतिनिधि सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
जिला जेल के विरोध प्रदर्शन में केशव दत्त चौबे, नेत्र बल्लभ, नारायण दत्त, गणेश चौबे, राजेश चौबे, नवीन चौबे, मथुरा दत्त, प्रकाश डुंगरिया, देवकी नंदन, मदन मोहन, प्रयाग दत्त, केदार दत्त, घनश्याम चौबे, कीर्ति बल्लभ, शंकर दत्त, उर्वा दत्त चौबे, त्रिलोचन चौबे, भवान सिंह, हर सिंह, रवि चौबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *