महंगाई के विरोध में टनकपुर में भी प्रदर्शन

Spread the love

चम्पावत। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हेमेश खर्कवाल ने कहा कि सरकार ने जनता को बुरी तरह कुचल दिया है। बताया कि महंगाई के इस दौर में आम आदमी का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। यहां नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी गोपाल बिष्ट, भवानी टम्टा, भैरव दत्त जोशी, देवेंद्र सिंह, सुभाष चंद, गजेंद्र पाल, संजय अग्रवाल, नीरज मिश्रा, फैसल सिद्दीकी, बच्ची सिंह महर, बसन्त राय, इंद्रदेव विश्वकर्मा, पुष्कर सिंह, कमल पंत, नरेश सकारी, नवीन पांडे, नंदू सक्सेना, मो. दानिश, रूपेश कुमार, दीप मोहन तिवाड़ी, विकास शर्मा, सौरभ गिरी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *