बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ ने पलटन बाजार में प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों पर बढ़ोतरी पर रोष जताया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम आदमी की जेब पर डाका पड़ रहा है। महिलाओं की रसोई का बजट हिल गया है। कांग्रेस सरकार में सिलेंडर साढ़े तीन सौ रुपये का था, जो कि आज भाजपा सरकार में 900 रुपए के पार हो गया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि आज महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे आम जनता त्रस्त है। पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए हैं। कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील बांगा कहा कि बढ़ती महंगाई से व्यापारी वर्ग भी परेशान है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी से सामान दाम बढ़ रहे हैं। व्यापार पर महंगाई का असर पड़ रहा है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, नीरज नेगी, विशाल, रोहित कपूर, राजेन्द्र सिंह घई, प्रवीन बांगा, हाजी, सोनू, सन्नी सोनकर, इमरान, नीरज कुमार, सुरेश भाटिया, तोहिर अली, गौरव कुमार, मोहम्मद दानिश, मनोज कुमार, राजू अरोड़ा, भूरा भाई आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *