उपराष्ट्रपति मामले में सांसद के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

हरिद्वार। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर टिप्पणी के विरोध में जाट महासभा पंचपुरी के सदस्यों ने गुरुवार को भगत सिंह चौक पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि जो जनता द्वारा चुना जाता है, वो नाटक कर देश के उपराष्ट्रपति का अपमान करता है, यह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि सांसद कल्याण बनर्जी ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जाट महासभा पंचपुरी ने राष्ट्रपति से सांसद कल्याण बनर्जी की सदस्यता खत्म करने की मांग की। जाट महासभा पंचपुरी ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया है। इस दौरान चौधरी अजय, सुरेंद्र सिंह, मांगे राम, जसवीर, केपी सिंह, निरंकार, रकम सिंह, जसवंत, योगेंद्र पुनिया, सिकंदर,धीर सिंह, जीतू राठी, संजय तालियांन, रणजीत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *