जसपुर में टोल प्लाजा पर मारपीट के खिलाफ धरना प्रदर्शन

Spread the love

काशीपुर। टोल प्लाजा पर युवक के साथ हुई मारपीट से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह धरना स्थल से नहीं उठेंगे। दरअसल, बीती एक सिंतबर को मोहल्ला भूपसिंह निवासी चिराग चौहान पुत्र महाराज चौहान के साथ टोल प्लाजा पर मारपीट की गई थी। मामले में चिराग की ओर से कुंडा थाने में तहरीर भी दी गई, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।बुधवार को नाराज परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा पर नारेबाजी की। जानकारी मिलने पर किसान यूनियन के युवा ब्लक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, जगजीत भुल्लर, सुखदीप सिंह, हरदीप सिंह, सुबेग सिंह, धमेंद्र सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। कांग्रेस नेता ड़ शुभ, सुखवीर भुल्लर, वेदानंद शर्मा समेत कई लोग भी धरने में शामिल हुए। धरने पर बैठे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने टोल प्लाजा की एक लेन को भी बंद कर दिया। देर शाम धरना जारी रहा। लोगों ने टोल ठेका निरस्त करने और ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की हठधर्मिता चल रही है। आये दिन लोगों के साथ मारपीट होती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं, युवा भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो ने बताया टोल पर चल रहे धरने से भाकियू का कोई लेना देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *