मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। सफाई कर्मचारियों ने 21 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर बुधवार को नगरपालिका में प्रदर्शन कर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दो माह पहले हुए समझौते का अनुपालन करने की मांग की। साथ ही मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारी नेता संतोष गौरव के नेतृत्व में नगरपालिका पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों को साप्ताहिक अवकाश, 500 रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान किए जाने, मोहल्ला स्वच्छता समिति पर्यावरण मित्रों के वेतन से पीएफ कटौती कर उनके खातों में जमा करने अथवा नकद भुगतान किए जाने, मोहल्ला समिति नाम हटाए जाने, पर्यावरण मित्रों को वर्दी, सुरक्षा उपकरण, पर्यावरण मित्रों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, समान कार्य समान वेतन देने, रिटायर्ड कर्मचारियों को एकमुस्त धनराशि देने, पालिका में ढांचे के अनुरूप कर्मचारी रखने, मृतक आश्रितों को सेवा में लिए जाने, वाल्मीकि बस्ती के सौंदर्यीकरण की मांग की। कर्मचारी नेता गौरव ने कहा कि इन मांगों को लेकर न तो कर्मचारियों से कोई बात की जा रही है और न ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *