टिहरी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Spread the love

 

नई टिहरी। कांग्रेसियों ने लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ ही धरना भी दिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की भाजपा सरकार बेलगाम हो गई है। उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा ने बहुमत हासिल करने के बाद जनता को एक बार फिर भुला दिया है। महंगाई का बोझ जनता के कंधों पर डाल दिया है।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आए दिन डीजल-पेट्रोल तेल के दाम आसमान टू रहे हैं। खाद्य पदार्थों के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, साथ ही दैनिक उपयोग की वस्तुओं में सब्जी व दूध भी गरीबों के लिए हासिल करना मुश्किल हो रहे हैं। आम गरीब लोगों की इस परेशानी से निश्चित होकर भाजपा सरकार के लोग एसी कमरों में बैठकर आराम फरमाने में व्यस्त हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा की जिन वादों को लेकर उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को वोट दिया ठीक भाजपा उसका उल्टा कर रही है। गरीब आदमी का को बेहाली पर छोड़ दिया है। बेरोजगार बड़ी उम्मीद लगाए बैठा थे, कि डबल इंजन की सरकार बेरोजगारों के साथ न्याय करेगी लेकिन जिन लोगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में रोजगार मिला था। भाजपा सरकार उसको भी छीनने का काम कर रही है
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल ने कहा की भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों के साथ धोखा कर रही है, जिन बेरोजगारों ने कोविड काल में जान की परवाह किये बगैर काम किया, आज उन्हें काम से निकाला जा रहा है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, प्रदेश कांग्रेस के सदस्य नरेंद्र चंद रमोला ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोबन सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ मुरारीलाल खंडवाल, प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह पवार, वरिष्ठ नेता साहब सिंह सजवान, बलवीर कोहली ,रोशनलाल नौटियाल ,नत्थी लाल शाह ,नवीन लाल मनवाणी, केदार लाल ,हंसराज खंडवाल आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *