पिथौरागढ़ में वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने शासन-प्रशासन पर वास्तविक आंदोलनकारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा राज्य आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले सैकड़ों लोग अभी भी सम्मान से वंचित हैं। लंबे समय से सम्मान पाने को वे धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही। मंगलवार को जिलाध्यक्ष उमा पांडेय के नेतृत्व में टकाना स्थित रामलीला मैदान में वंचित राज्य आंदोलनकारी एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने एक स्वर में कहा आखिर कब उन्हें सम्मान मिलेगा। कहा राज्य आंदोलनकारी प्रमाण पत्र के लिए वे सालों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही। राज्य आंदोलन के दौरान सैकड़ों लोगों ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन उनका कहीं जिक्र नहीं है। अब तो पुलिस और एलआईयू ने भी राज्य आंदोलन के दौरान के अभिलेखों को नष्ट कर दिया है। कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वे आंदोलन जारी रखेंगे। यहां राजेंद्र भट्ट, केंद्रीय प्रवक्ता किशोर पाठक, महामंत्री जगदीश जोशी, उपाध्यक्ष पवन पाटनी, सोनू वर्मा, गोविंद बोरा, सुरेश जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *