कर्मचारियों का वन विभाग में प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति का पुरानी पेंशन बहाली समेत 20 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर आंदोलन जारी है। गेट मीटिंग और जनजागरण अभियान के तहत कर्मचारियों ने वन विभाग कार्यालय के प्रागंण में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को वक्ताओं ने कहा लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, वेतन विसंगति सुलझाने, शासन स्तर पर लिए निर्णयों पर शासनादेश जारी करने सहित 20 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा धरना-प्रदर्शन समेत ज्ञापन के माध्यमों से कई बार शासन प्रशासन से जल्द मांगों के निराकरण को गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। जिस कारण अब चरणबद्घ आंदोलन को कर्मचारी बाध्य हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र जोशी और संचालन सचिव संयोजक पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने किया। यहां पंकज जोशी, शिवदत्त तिवारी, मनोज पांडे, दिनेश चंद्र तिवारी, कुसुम गोस्वामी, मीनाक्षी भट्ट, गंगा मेहता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *