पिथौरागढ़()। बेरीनाग में लोनिवि थराली डिवीजन मिनिस्ट्रियल कर्मियों का दो सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। मंगलवार को कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहा। मंगलवार को अध्यक्ष चन्द्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा एसोसिएशन की प्रमुख दो मांगे है। कहा कर्मचारियों का पारस्परिक स्थानांतरण किया जाए। वही दूसरी मांग वंछित कर्मचारियों की तत्काल पदोन्नति किए जाए। वक्ताओं ने कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती है। उनका कार्यबहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान मनोज वर्मा, किशन कार्की, राकेश धामी, चंदन सिह, भीम सिंह, केशर सिंह धामी, डिगंम्बर सिंह, मोहन सिंह, नीतू पंत, शोभा बोरा मौजूद रहे।