प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर चिह्नित आंदोलनकारियों का प्रदर्शन

Spread the love

बागेश्वर। तहसील के चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर कड़ी आपत्ति जताई है। मंगलवार को नाराज आंदोलनकारियों ने कालिका मंदिर में धरना प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। वक्ताओं ने कहा कि तहसील के 83 आंदोलकारी चिह्नित हैं, लेकिन उन्हें आज तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है, जबकि उन्होंने आंदोलनकारी होने के सभी साक्ष प्रशासन को सौंपे हैं। उन्हें हर बार आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन सम्मान आज तक नहीं मिला है। इस कारण अब वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसमें इस मौके पर अध्यक्ष बंशीधर कांडपाल, जितेंद्र वर्मा, हरीश कांडपाल, गंगा लाल वर्मा, किशोरी वर्मा, अशोक जोशी, देवेंद्र पांडे, सुरेंद्र माजिला, देवीदत्त पांडेय, कैप्टन रघुवीर माजिला की मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *