पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। नर्दन रेलवे मेंस यूनियन देहरादून शाखा से जुड़े रेल कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्टेशन परिसर पर जुलूस भी निकाला। सरकार से शीघ्र मांग पूरी करने की मांग की है। एनआरएमयू शाखा कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट तक जुलूस निकाला। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेल कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। दस फरवरी से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें दो हजार से ज्यादा कर्मचारी और उनके परिवारजनों हस्ताक्षर किए हैं। जो ईमेल के जरिए राष्ट्रपति को भेजे गए हैं। शाखा अध्यक्ष रमेश कुमार और सचिव उग्रसेन सिंह ने कहा कि जब तक रेल कर्मचारियों की एक सूत्रीय मांग पूरी नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर सह सचिव नरेश गुरुंग, युवा समन्वयक वीरेंद्र नेगी, राकेश नौटियाल, नरेश कुमार, आरएस राठी, बीएस राजपूत, कुलदीप रतूड़ी, रविंद्र कुमार, नितिन शर्मा, मनीष पाठक, धनी राम, राजीव नौटियाल, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, तारा चंद, राजू, शिव सिंह रावत, राहुल, प्रदीप, ओमवीर, भरत, कुलदीप, सुरेश रावत, सतेंद्र, पूरन सिंह, विक्रांत, सुनील, अश्वनी, योगेश, आकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *