स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का खटीमा में प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने विकास खंड कार्यालय से तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील पहुंची महिलाओं ने लोकायुक्त को संबोधित शिकायती पत्र एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को सौंपा। महिलाओं का आरोप था कि जनपद में सीडीओ और डीपीओे से मिलने गई समूह की महिलाओं के साथ अधिकारियों ने अभद्रता की। पूर्व जिपं सदस्य एवं अधिवक्ता पूनम राणा के नेतृत्व में सुंदरम ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाएं गुरुवार को बड़ी संख्या में तहसील पहुंची। जहां उन्होंने सीडीओ व डीपीओ के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकायुक्त को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को सुंदरम ग्राम संगठन कंजाबाग प्रगति महिला क्लस्टर की महिलाएं जनपद मुख्यालय में सीडीओ व डीपीओ से मिलने के लिए गई थी। जहां दोनों अधिकारियों ने ना तो उनकी बात सुनी बल्कि उनके साथ अभद्रता की। वर्ष 2020-21 को बाल बाल विकास परियोजना विभाग से टेकहोम राशन सामग्री के वितरण का काम उनके संगठन को दिया गया, परंतु उन्हें डरा-धमकाकर उक्त काम दूसरे समूह को दे दिया गया। 2021-22 में दोबारा भी उन पर अनैतिक दबाव बनाकर दूसरे स्वयं सहायता समूह को काम देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसलिए उन्हें बुलाकर उनके साथ दोनों अधिकारियों ने अभद्रता की। उन्होंने अधिकारियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पुष्पा देवी, चंद्रादेवी, आरती चौहान, विमला देवी, कविता राना, साहिबा राना, रजिता राना, सारिका राना, सरस्वती देवी, सीता, फूलमती, ममता देवी आदि मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *