जजफार्म में डंपिंग जोन बनाने पर महिला व्यापारियों का प्रदर्शन

Spread the love

हल्द्वानी। जजफार्म गेट पर कूड़े का डंपिंग जोन बनाए के विरोध में शुक्रवार को महिला व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महिला प्रकोष्ठ ने जजफार्म गेट के समीप बनाए गए डंपिंग जोन पर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कचरे के ढेर से उठने वाली दुर्गंध स्थानीय लोगों के लिए कई दुश्वारियां पैदा कर रही है। आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। निगम अफसरों को कई बार यहां से कचरा हटाने के लिए कहा जा चुका है लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही। चेतावनी दी कि यदि जल्द डंपिंग जोन न हटाया गया तो मेयर का घेराव कर दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम के लिए शर्म की बात है कि सफाई व्यवस्था की बदहाली के लिए महिलाओं को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यदि सुनवाई नहीं हुई तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। प्रदर्शन करने वालों में महिला अध्यक्ष कुसुम द्गिारी, ममता बिष्ट, ज्योति मेहता, सुरभि मेहरोत्रा, विनीता शर्मा, मीना शर्मा, गीता बिष्ट, मीना सेठ, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, संदीप सक्सेना आदि व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *