सुरक्षा दीवार लगाने की मांग पर किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। भंडारीगांव रजवार के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग पर प्रदर्शन किया। कहा लोनिवि के सड़क काटने से मकान आपदा की जद में आ गए हैं। बावजूद इसके सुरक्षा दीवार नहीं लगाई जा रही है, जिससे खतरा बढ़ गया है। गुरुवार को भंडारीगांव रजवार के ग्रामीणों ने पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा लोनिवि गांव तक सड़क निर्माण कर रहा है। पिछले दिनों सड़क कटिंग के चलते कुछ मकान खतरे की जद में आ गए हैं। मकानों के आंगन में भूस्खलन हो गया है। बावजूद इसके सुरक्षा दीवार लगाने के प्रयास नहीं किए गए। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लगातार भूस्खलन जारी है, जिससे खतरा बढ़ गया है। कहा कई बार लोनिवि से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की गई। लेकिन उनकी सुरक्षा को अनदेखा कर दीवार निर्माण नहीं किया जा रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान ग्रामीणों ने एडीएम के माध्यम से डीएम को भी ज्ञापन दिया। इस मौके पर सूरज लेखक, पंकज लेखक, विजय पुजारा, हरीश पुजारा सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *