कंपनी में जमा रकम नहीं मिलने पर प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिप्ट को-आपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) में रकम निवेश के बाद रकम वापस नहीं मिलने पर निवेशकों ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कपंनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द रकम वापस दिलवाने की मांग उठाई।
सोमवार को लोगों ने तहसील परिसर में पहुंचकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुरेश सिंह व जयपाल सिंह ने कहा कि कंपनी संचालकों ने पहले तो सभी जमाकर्ताओं को भरोसे में लिया। लेकिन, जब कंपनी में बड़ी रकम जमा हो गई तो अचानक उन्होंने अपने कार्यालयों को बंद कर फरार हो गए। कहा कि अकेले कोटद्वार से ही सैकड़ों लोगों का 26 करोड़ की धनराशि कंपनी में जमा है। यही हाल प्रदेश के अन्य शहरों का भी है, जहां पर पीड़ित अपनी जमा रकम को वापस करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह नेगी, बिजेंद्र सिंह, शोभा, दीपा, सीमा देवी, कंचन, अंजू, सुरेंद्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *