महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर प्रदर्शन उग्र, बस पर बरसाए पत्थर, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

Spread the love

बेलगावी (कर्नाटक), एजेंसी। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने बेलगावी में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वटर कैनन का इस्तेमाल भी किया।
सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेलगावी के बेगेवाड़ी में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव किया। इस दौरान कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी भी की। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्नाटक पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
वहीं, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेलगावी के निकट बेगेवाड़ी में हुई घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है। सीएम बोम्मई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फडणवीस को आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा की जाएगी।
हालांकि, सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने मंगलवार को महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रान को स्थगित किया है, इसे रद्द नहीं किया गया है। मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा आज हमें बेलगावी में सीमा क्षेत्र का दौरा करना था, इस बारे में हमने कर्नाटक सरकार को सूचित किया था। लोगों के साथ सीमा मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ताकि इस मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।
बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्रियों के बेलगावी दौरे पर जाने की बात सामने आने को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ऐतराज जताया था। उन्होंने कहा था कि सीमा पर दोनों राज्यों के बीच मौजूदा स्थिति के मद्देनजर बेलगावी का दौरा नहीं करना चाहिए, इससे स्थिति बिगड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार, बेलगाम या बेलगावी वर्तमान में कर्नाटक का हिस्सा है, लेकिन महाराष्ट्र राज्य बेलगावी को लेकर अपना दावा करता रहा है। कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद बढ़ने के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *