लाठीचार्ज के विरोध में दिनेशपुर में किसानों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। हरियाणा में कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध किसानों व राजनीतिक दलों में आक्रोश व्याप्त है। विरोध में हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। मंगलवार को दिनेशपुर में किसान आंदोलन के विभिन्न संगठनों के किसान व राजनीतिक दलों के लोग सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। यहां हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शन किया। नगर के किसान नेता डॉ. कुलवंत सिंह विर्क ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों की किसानी समाप्त करने में तुली हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी। इस मौके पर साल्विंदर सिंह कलसी, डॉ. कुलवंत सिंह, हरपाल सिंह मनेश, अमरजीत सिंह, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ममता हाल्दार, वरूण कपूर, मोहनिश चौधरी, नारायण हाल्दार, जगन्नाथ सरकार, हरपाल सिंह चीमा, महेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह गोराया, हरविंदर सिंह, सूरज हाल्दार समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *