जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत डेंगू की रोकथाम एवं सुरक्षित उपाय हेतु राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में डेंगू कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नगरवासी डेंगू से सम्बन्धित जानकारी, सुझाव या शिकायत किसी भी समय दर्ज करा सकते हैं।
जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/ मुख्य नोडल अधिकारी, डेंगू कंट्रोल रूम कोटद्वार डॉ. एस.डी. बर्मन ने बताया कि नगर क्षेत्रांतर्गत निवासरत कोई भी नागरिक डेंगू से संबंधित कोई भी जानकारी, शिकायत या सुझाव कट्रोल रुम के मोबाईल नम्बर-8630687503 व वट्सऐप नम्बर-8630687503 या कन्ट्रोल रुम नगर निगम के मोबाईल नम्बर-7579476028, डेंगू कन्ट्रोल रूम ईमेल आइडी पर उपलब्ध करा सकते हैं।