शहर में बढ़ रहा डेंगू का कहर, अब तक 48 में हुई पुष्टि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में लगातार डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। अब तक 48 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
राजकीय बेस अस्पताल में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। सभी मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। बेस अस्पताल में सोमवार को 43 डेंगू संदिग्ध लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें छ: लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेसी ध्यानी ने बताया कि डेंगू के लक्षण पाए जाने वाले लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। सभी डेंगू मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *