डेंगू पसार रहा पैर, लापवाही न पड़ जाएं भारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बावजूद आमजन सर्तक नहीं हो रहा। हालत यह है कि नगर निगम के छापेमारी के दौरान कई लोगों के घरों में प्रतिष्ठानों में गमलों व अन्य स्थानों पर जमा पानी मिल रहा है। ऐसे में जरा सी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ सकती है।
दिन बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में डेंगू के बारह से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को भी एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई, जिसे चिकित्सालय में भर्ती किया गया। डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच नगर निगम की तरफ से डेंगू से बचाव के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में वार्डों में फागिंग करवाई की जा रही है। साथ ही नगर निगम की एक विशेष टीमें भी वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। लोगों से अपने प्रतिष्ठानों व आवासों के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पानी को एकत्र न होने देने की अपील की जा रही है। जिन दुकानों, घरों में एकत्र पानी में डेंगू का लार्वा मिल रहा है, लार्वा को नष्ट करने के साथ ही दुकान अथवा भवन स्वामी के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जा रही है। निगम के तमाम प्रयासों के बाद भी आमजन डेंगू को लेकर जागरूक नहीं हो रहा। हालात यह है कि प्रतिदिन चैकिंग के दौरान घरों व दुकानों में एकत्र पानी में डेंगू लार्वा मिल रहे हैं। सोमवार को सहायक नगर आयुक्त अजय अष्टवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने पचास आवासों में जांच की, जिसमें से पांच आवासों में एकत्र पानी में डेंगू लार्वा पाया गया। मामले में भवन स्वामियों के खिलाफ चालान की कार्यवाही करते हुए 2500 का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *