घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, जनजीवन हुआ प्रभावित

Spread the love

हरिद्वार()। ठिठुरन बढ़ने के साथ अब कोहरा भी परेशान करने लगा है। रेल और सड़क यातायात पर इसका सबसे अधिक असर देखा जा रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। मंगलवार को कोहरे के कारण रुड़की में क्रांति एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस रद की गई। हरिद्वार में सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर निकले। इन दिनों दिल्ली जाने वाली बसों को एक से दो घंटा अधिक समय लग रहा है। यही नहीं, कोहरे के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। हरिद्वार में सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए समय पर पहुंचने में परेशानी हुई। इधर, शहर का न्यूनतम तापमान करीब सात डिग्री तक दर्ज किया गया। रुड़की के रेलवे प्लेटफार्म पर ठिठुरे लोग रुड़की(आरएनएस)। शहर से देहात तक मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दूसरी ओर, बस-ट्रेनें भी अपने गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। रुड़की से आमतौर पर बसों को दिल्ली पहुंचने में साढ़े चार से पांच घंटे लगते हैं, लेकिन कोहरे की वजह से दो घंटे अधिक लग रहे हैं। दूसरी ओर, ट्रेनें लेट होने से मुसाफिरों को सर्दी के बीच रेलवे प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। जनसाधारण एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की कई ट्रेन देरी से पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *