श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवियों के लिए दंत रोग स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। विजय डेंटल क्लीनिक श्रीनगर के विशेषज्ञों ने स्वयं सेवियों के दांतों की जांच कर कई जानकारियां दीं। डॉ. हरीश भट्ट ने स्वयं सेवियों को दवा दी। शिविर में आकाश रावत, रवींद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनूप सेमवाल ने नि:शुल्क शिविर के लिए डॉ. हरीश भट्ट व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। (एजेंसी)