दंत चिकित्सक पर इलाज के नाम पर वसूली का आरोप

Spread the love

बागेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में तैनात एक दंत चिकित्सक पर इलाज के नाम पर वसूली का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने गूगल पे के माध्यम से भेजी गई राशि की जानकारी भी अस्पताल प्रबंधन को दी है। सूचना के बाद एसडीएम राजकुमार पांडेय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि सीएचसी बैजनाथ में तैनात दंत चिकित्सक नेहा गोस्वामी विवादों में घिरी रहती हैं। पहले उनके अस्पताल में अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली। जिलाधिकारी ने गरुड़ के एसडीएम से मामले पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। गत दिनों एसडीएम ने निरीक्षण में उन्हें बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित पाया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने जिलाधिाकरी को दी। शुक्रवार को जिलाधिकारी विनीत कुमार ने ड। नेहा समेत तीन डक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति कर सचिव को भेजी। अभी मामला थमा भी नहीं एक बार दंत चिकित्सक फिर विवादों में घिर गईं है। इस बार उन पर इलाज के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वालों ने गूगल के माध्यम से भेजी गई राशि अस्पताल प्रबंधन को बताई है। शिकायत के बाद मामले की जांच एक बार फिर एसडीएम राजकुमार कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार की देर शाम अस्पताल जाकर पीड़ित, डक्टर, अस्पताल प्रबंधन से बात की है। वहां के रिकर्ड खंगाले हैं। गूगल पे से जो राशि दिए जाने की बात की जा रही है उसकी भी जांच वह कर रहे हैं। अब वह दो दिन में अपनी जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *