डीईओ बेसिक ने किया फोर्ती स्कूल में औचक निरीक्षण

Spread the love

चम्पावत। जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में डीईओ बेसिक चंदन सिंह बिष्ट ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीईओ बेसिक ने स्कूल की व्यवस्थाओं पर पूर्णत संतोष जताया। यहां वन विभाग ने कठपुतली नृत्य के माध्यम से वनों की सुरक्षा का संदेश दिया। शुक्रवार को फोर्ती में डीईओ बेसिक ने बिष्ट ने स्कूल में विभिन्न कक्षाओं के शैक्षिक स्तर को जांचा। डीईओ बेसिक ने स्कूल परिसर में प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के नेतृत्व में हो रहे बच्चों के विकास को देखकर उनकी सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं के कक्षा कार्य और गृह कार्य की कापियों का निरीक्षण किया। इससे बाद डीईओ बेसिक ने प्राथमिक विद्यालय फोर्ती का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद वन विभाग की कठपुतली टीम ने वन की सुरक्षा और आग से बचाने के लिए कठपुतली नृत्य और नाटक का मंचन किया। इस मौके पर सुमन चन्द्र राय, ओम प्रकाश बगौली, यामिनी जोशी, सरपंच सतीश बगौली आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *