खाद्य सुरक्षा विभाग ने चौकिंग अभियान चलाया

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चौकिंग अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा के नेतृत्व में टीम ने टकाना व विण क्षेत्र पहुंची। इस दौरान विभाग ने कई दुकानों में जांच की। मिलावट की संदेह होने पर सब्जी मसाला, सोयाबड़ी, काला नमक, चकलेट व चीनी के सैंपल जांच को लिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शर्मा ने बताया नमूनों का जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यहां विपिन कुमार, दिलीप कुमार जैन, अर्जुन सिंह, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *