डाक विभाग ने योगेंद्र प्रकाश गिलड़ा को किया पुरस्कृत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश गिलड़ा को भारतीय डाक विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया है।
भारतीय डाक विभाग निदेशालय की ओर से ‘पोस्टल वीक 2021 में आठ अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच में ऑनलाइन माई गवर्नमेंट एप्लीकेशन के माध्यम से फिलाटेली और प्रेजर्वेड लेटर एंड पोस्टकार्ड प्रतियोगिता कराई गई थी। उस प्रतियोगिता में योगेंद्र प्रकाश गिलड़ा ने अपने पास संगृहीत लगभग 101 वर्ष पुराने पोस्टकार्ड को सम्मिलित किया था। यह पोस्टकार्ड पांच अक्टूबर 1921 को उनके पिता के सहपाठी व मित्र त्रिलोकीनाथ ने उनको नजीबाबाद से कोटद्वार भेजा था। उस समय उनके पिता गवर्नमेंट बुलक हाई स्कूल नजीबाबाद में कक्षा छह में पढ़ते थे और दशहरा की छुट्टियों में अपने परिवार से मिलने के लिए कोटद्वार आए हुए थे। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, उनकी कुशलक्षेम जानने को उनके मित्र त्रिलोकी ने यह जवाबी पोस्टकार्ड पत्र उनको भेजा था। भारतीय डाक विभाग ने योगेंद्र प्रकाश गिलड़ा को पौड़ी मंडल के अन्तर्गत पोस्टकार्ड श्रेणी में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *