खस्ता हाल यमुनोत्री हाईवे पर विभाग भरने लगा सड़क के गड्ढे

Spread the love

उत्तरकाशी। प्रशासन की सख्ती के बाद विभागीय अधिकारियों ने यमुनोत्री हाईवे पर पौल गांव से राड़ीघाटी वाले बदहाल पड़े मोटर मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। पौल गांव से राड़ीघाटी तक सड़क पर पूरी तरह जगह जगह गड्ढे बने हुए थे, जिस पर तीर्थ यात्रियों एव स्थानीय लोगों का चलना दूभर हो रखा था। इस समस्या को देखते हुए जय हो ग्रुप के सदस्यों ने एसडीएम बड़कोट मुकेश रमोला को ज्ञापन सौंपा तथा चेतावनी दी थी कि यदि शीघ्र ही सड़क पर बने इन गड्ढों को नहीं भरा गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों के लिए बनी इस समस्या को ध्यान में रखते हुए एसडीएम बड़कोट ने एनएच एवं एनएचआईडीसीएल को नोटिस भेज कर सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए थे। जिसके बद विभाग हरकत में आया मोटर मार्ग पर बने इन गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया। कार्य प्ररांभ होने पर जय हो ग्रुप सहित स्थानीय लोगों ने एसडीएम का आभार जताया है। जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने आगामी चारधाम यात्रा पर आने वाले स्थानीय श्रद्घालुओं को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए विभाग यात्रा प्ररांभ से पूर्व ही उक्त मोटर रोड़ पर डामरीकरण की भी मांग की है। आभार व्यक्त करने वालों में रणवीर रावत, मोहित अग्रवाल, विनोद विष्ट, आशीष पंवार, जय सिंह, प्रदीप रांगड़, प्रदीप जैन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *