विभागीय परिषद का किया गठन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डॉ0 पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गय। विभागीय परिषद के अध्यक्ष पद पर मयंक शाह तृतीय सेमेस्टर, उपाध्यक्ष पद पर स्वर्णिमा एमए प्रथम सेमेस्टर, सचिव पद पर रोहित रावत तृतीय वर्ष, सह सचिव पद पर तुषारिका बीए द्वितीय वर्ष एवं कोषाध्यक्ष पद पर अनुज बलूनी बीए प्रथम सेमेस्टर को चुना गया। जबकि कक्षा प्रतिनिधि के रूप में शिवानी शर्मा एमए तृतीय सेमेस्टर, किरण प्रथम सेमेस्टर, हिमानी राजपूत तृतीय वर्ष, आराध्या बीए द्वितीय वर्ष, सतीश और सानिया बीए प्रथम सेमेस्टर को चुना गया। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रप्रभा कंडवाल ने कहा कि जल्द ही प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ0 किशोर चौहान, डॉ0 मीनाक्षी वर्मा, डॉ0 ममता रावत सहित मुकेश कंडारी, राकेश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *