विभागीय टीम ने किया नवनिर्मित मोटर मार्गों का निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के दिशा-निर्देश पर परिवहन विभाग व लोक निर्माण विभाग की ओर से चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत नवनिर्मित मोटर मार्गों का निरीक्षण किया गया। विभागीय टीम ने दो डामरीकरण व दो कच्ची सड़कों का जायजा लिया।
परिवहन कर अधिकारी तारकेंद्र वैष्णव ने बताया कि सड़कों का नाप-जोख कर संस्तुति के लिए संभागीय परिवहन प्राधिकरण को भेजा जाएगा। उन्होंने चोपडस्यूं-सरणा-भट्टीगांव, चम्मेश्वर, चपलोड़ी-पलाडाई, कंडई-मरखोला मार्गों का निरीक्षण किया।
परिवहन कर अधिकारी ने बताया कि पूर्व में सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा भी जनपद के अंतर्गत समस्त नवनिर्मित मोटर मार्गों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये थे। उसी क्रम में चौबट्टाखाल के अंतर्गत मार्गों का नाप-जोख किया गया। उन्होंने कहा कि मार्गों पर भारी व छोटे वाहनों के आवगमन के लिए रिपोर्ट बनाई गई है। जिसे संभागीय परिवहन प्राधिकरण को भेजी जाएगी। कहा कि मार्गों की संस्तुति होने के बाद ही वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मार्गों पर साइन बोर्ड, बे्रकर सहित अन्य का जायजा भी लिया गया। इस अवसर पर जेई पाबौ हिमांशु पांडे, संजय कुमार, शशि प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *