विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सतत विकास लक्ष्यों और पीएम गति शक्ति पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों में जिले की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए समर्पित एवं लक्ष्य-आधारित प्रयासों के प्रति कार्मिकों को जागरूक करना है।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि जिले की प्रगति को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। राज्य स्तरीय विशेषज्ञ करुणाकर सिंह ने बताया कि जीरो हंगर, क्वालिटी एजुकेशन, सतत शहरी विकास और पुलिस विभाग से संबंधित संकेतकों में अपेक्षित प्रगति न होने के चलते 2022-23 में जिले की रैंकिंग प्रभावित हुई थी। उन्होंने इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम गति शक्ति पोर्टल के विशेषज्ञ ऐश्वर्या ने पोर्टल और जीआईएस के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के समन्वय और कार्यान्वयन पर जानकारी दी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने बताया कि सतत विकास लक्ष्यों के क्षेत्र में जिले की रैंकिंग 2022-23 में आठवीं थी, जो 2023-24 में चौथे स्थान तक पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *