स्वतंत्रा सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत तमाम स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। रविवार को चामी में ब्लक प्रमुख विनीता फत्र्याल ने स्वतंत्रा सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। इस दौरान सेनानी गणेश सिंह की बहू चनी देवी, शहीद जोध सिंह बिष्ट की पत्नी गंगा देवी, शहीद श्याम सिंह बिष्ट की पत्नी निर्मला देवी को शल ओढाया। कार्यक्रम में बीडीओ खजान जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, ग्राम प्रधान प्रकाश महर मौजूद रहे। ठांठा में प्रधान मोहित पाठक की अध्यक्षता में अमृत महोत्सव हुआ। कोलीढेक में बीडीओ अशोक सिंह अधिकारी व प्रधान सबरजान के नेतृत्व में गंगा सिंह ढेक के भतीजे गिरीश ढेक को सम्मानित किया। इधर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस और आईटीबीपी के हिमवीरों ने बाइक रैली निकाली। एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में रोडवेज स्टेशन में शुभारंभ किया गया। स्काउट गाइड व ओकलैंड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, गांधी चौक, मीना बाजार तक यात्रा निकाली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *