मनरेगा के सफल संचालन के लिए कनिष्ठ अभियंताओं की तैनाती

Spread the love

हल्द्वानी। लंबे समय से एक ही विकासखंड में तैनाती होने से विभिन्न कार्यों की गुणवत्ताओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर कनिष्ठ अभियंताओं को किया स्थानांतरित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ड़ संदीप तिवारी ने बताया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण मनरेगा योजना में कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्घता को देखते हुए मनरेगा योजना अंतर्गत लंबे समय से एक ही विकासखंड में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं को दूसरे विकासखंड में स्थानांतरित कर दिया है। जिसमें ललित बेलवाल एवं नीरज जलाल को विकास खंड भीमताल से विकास खंड रामनगर, संजय चौहान एंव संजय सक्सेना को हल्द्वानी से भीमताल, विक्रम विष्ट धारी से विकास खंड कोटाबाग, गिरीश काण्डपाल धारी से रामनगर, अजय प्रकाश रामनगर से रामगढ़, योगेश कुमार रामनगर से धारी, झवनीश कुवर रामनगर से रामगढ़, सुनील कुमार कोटाबाग से धारी एवं नीरज कुमार एवं कमलेश चन्द्र को विकास खण्ड रामगढ़ से विकास खंड हल्द्वानी में स्थानान्तरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *